मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चोरी
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-126 क्षेत्र में लगे मोबाइल टावर से चोरों ने आरआरयू समेत अन्य कीमती उपकरण चुरा लिए। चोरों ने केबल को भी नुकसान पहुंचाया। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि डेलटॉप इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में तकनीशियन अंकुर ने शिकायत की थी। इसके मुताबिक उनकी कंपनी का कार्यालय हरियाणा के फरीदाबाद में है। कंपनी की ओर से एयरटेल नेटवर्क बूस्टर व टावर रायपुर गांव स्थित डाकघर की छत पर लगाया गया है। चार अप्रैल को रात ढाई से तीन बजे के करीब अज्ञात चोर आए और बूस्टर से आरआरयू चोरी कर ले गए। जब क्षेत्र का नेटवर्क बाधित हुआ तब घटना की जानकारी हुई। कोतवाली सेक्टर-126 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो