वैशाली जोशी को मिला स्व. अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (लविवि) के 68वें दीक्षांत समारोह में बुधवार को लविवि के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की परास्नातक छात्रा वैशाली जोशी को स्व. अतुल माहेश्वरी मेमोरियल जर्नलिज्म स्वर्ण पदक से अलंकृत किया गया। इस उपलबि्ध पर वैशाली बेहद खुश हैं। इसके साथ ही वैशाली को श्री प्रेम मुक्ता स्वर्ण पदक भी दिया गया।
वैशाली जोशी मूलरूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा के सोमेश्वर की रहने वाली हैं और काफी समय से लखनऊ में रह रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता गुंजन जोशी और पिता ज्ञानेंद्र जोशी को दिया है। आगे के कॅरिअर के सवाल पर उन्होंने बताया कि वह डिजिटल जर्नलिज्म में जाना चाहती हैं। स्व. अतुल माहेश्वरी मेमोरियल जर्नलिज्म स्वर्ण पदक उन मेधावियों को दिया जाता है जिन्हें मास कम्युनिकेशन में पहले से चाैथे सेमेस्टर तक सर्वाधिक अंक हासिल होते हैं।
वैशाली जोशी को मिला स्व. अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक
वैशाली जोशी को मिला स्व. अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक