फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादरी के आसपास गांवों में मवेशियों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी और आसपास के गांवों में शनिवार को पशुपालन विभाग की टीम ने घर-घर जाकर मवेशियों का टीकाकरण किया। अभियान आगे भी रोजाना जारी रहेगा। इस दौरान पशुपालकों को लंपी, खुरपका-मुंहपका और गला घोंटू जैसी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी दादरी डॉ. अजय कुमार त्रिपाठी ने टीम के साथ टीकाकरण किया। उन्होंने पशुपालकों से निजी चिकित्सकों के बहकावे में आकर दवाइयां नहीं लेने और पशुओं का उपचार सरकारी पशु चिकित्सालय में कराने की अपील की। प्रदेश स्तर से गौतमबुद्ध नगर के लिए नामित नोडल अधिकारी डॉ. मेघ श्याम ने भ्रमण के दौरान विभाग में कर्मचारियों की कमी और झोलाछाप चिकित्सकों की समस्या की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया चल रही है और जल्द हर गांव में स्थायी स्टाफ उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने पशुपालकों से टीकाकरण और टैगिंग के दौरान विभागीय टीम का सहयोग करने तथा सभी पशुओं की टैगिंग कराने की अपील की। साथ ही आधार और मोबाइल नंबर दर्ज कराकर पशुओं का पंजीकरण कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें