नोएडा। पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए जिले में 22 जुलाई से विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में 2.32 लाख गाय और भैंसों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पशुपालन विभाग के अनुसार, अब तक करीब 19 हजार पशुओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। सीवीओ (मुख्य पशु चिकित्साधिकारी) अरुण कुमार ने बताया कि यह अभियान 45 दिनों तक चलेगा। जिले में गठित टीमें गांव-गांव, डेयरी फार्मों और पशुपालकों के घर पहुंचकर टीकाकरण कर रही हैं।