नोएडा (संवाद)। सेक्टर-50 स्थित 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से जुड़े परम पूज्य आचार्य 108 श्रुतसागर महाराज के 39वें चातुर्मास के उपलक्ष्य में रविवार को सेक्टर-51 स्थित हॉल में मंगल कलश स्थापना समारोह हुआ। इसमें दिल्ली-एनसीआर के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. महेश शर्मा रहे। उन्होंने जैन धर्म के अहिंसा, संयम, तप और सदाचार के सिद्धांतों को आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया। समारोह में मंदिर समिति के संरक्षक दिनेश जैन, अरुण जैन, राजीव जैन, अध्यक्ष प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष दिनेश जैन, सचिव पंकज जैन, कोषाध्यक्ष विपिन जैन, सह सचिव प्रदीप जैन, प्रचार मंत्री शरद जैन सहित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।