फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में मवेशियों को लगाए जानलेवा बीमारियों से बचाव के टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। राजकीय पशु चिकित्सालय नगीना की तरफ से चिकित्सकों की टीम ने गांव घागस, कंसाली, करहेड़ा, नोटकी, उलेटा, मुलथान आदि गांवों में मवेशियों का टीकाकरण किया। मुंह खुर्र और गलघोंटू की जानलेवा बीमारी से मवेशियों को बचाने के लिए शनिवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ों मवेशियों का टीकाकरण किया गया। वेटरनरी सर्जन डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति खंड के सभी गांवों में खुर्र-मुंह और गलघोंटू से मवेशियों को बचाने के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। इसी महीने में पशुओं के अंदर मुंह-खुर्र, गलघोटू के बैक्टीरिया आ जाते हैं जिससे दुधारू पशुओं में दूध का संकट पैदा हो जाता है। अधिकतर पशुओं में इसका इतना असर होता है कि मौत तक हो जाती है। उन्होंने कहा कि पशुपालक अपने अपने छोटे बड़े पशुओं को इन बीमारियों के टीके जरूर लगवाएं, जिससे मवेशियों की काया निरोगी हो सके। इस अवसर पर वीएलडीए शेर सिंह, लालाराम एआईटी, शमशाद अली, तौफीक खान, दीपक, गुरुदत्त आदि टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैप्शनऱ् गांव घागस में मवेशियों का टीकाकरण करती पशुपालन विभाग की टीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें