फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रदर्शनी में दिखेगी उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत

विज्ञापन
शीला ऐपण शिल्पउत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत 'ऐपण कला' से रूबरू होंगे दर्शक
विज्ञापन
प्रदर्शनी में दिखेगी उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। उत्तराखंड की पारंपरिक लोक कला ऐपण को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से शीला ऐपण शिल्प की ओर से कला प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड के लोक कलाकार ऐपण कला का सजीव प्रदर्शन करेंगे। इसके इतिहास, धार्मिक तथा सांस्कृतिक महत्व की जानकारी देंगे। इच्छुक प्रतिभागियों को अनुभवी कलाकारों के मार्गदर्शन में ऐपण बनाने का प्रशिक्षण भी मिलेगा। आयोजकों ने बताया, ऐपण उत्तराखंड की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। प्रदर्शनी में दीपा जोशी, रेनू उनियाल, कल्पना बलोदी, कमला रावत, संगीता भोज, पुष्पा भट्ट, अंकिता, बिमला कोठारी, ममता यादव, सरोजनी रावत, कमल अधिकारी और ऊषा जोशी सहित कई कलाकार हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें