फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उत्पीड़न और कम मानदेय के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शनमांगें पूरी नहीं हुईं तो 30 को घेरेंगे सचिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को शहर परियोजना कार्यालय, आर्यनगर ज्वालापुर में सीडीपीओ संदीप कुमार को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने कहा यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो वे 30 अक्तूबर को सचिवालय का घेराव करेंगी। संघ की प्रदेश महामंत्री ममता बादल के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीडीपीओ को ज्ञापन दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राजकीय सेवाओं में नियमित करने और मानदेय में वृद्धि करने की मांग की है।शहर अध्यक्ष सारिका शर्मा ने परियोजना में चल रहे ऑडिट कार्य का विरोध किया और सभी के हस्ताक्षर युक्त पत्र परियोजना अधिकारी को सौंपकर ऑडिट रोकने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनका कार्य बहिष्कार चल रहा है तब तक कोई भी विभागीय या गैर-विभागीय कार्य नहीं किया जाएगा। बैठक में संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि इसे अब किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री ममता बादल ने 27 सितंबर की बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि उच्च अधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्य को 24 घंटे का बताया जिस पर सभी ने रोष जताया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने विभाग के अलावा अन्य विभागों के कार्यों में भी सहयोग दे रही हैं लेकिन उन्हें न तो श्रम कानून का लाभ मिल रहा है और न ही सामाजिक सुरक्षा का। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कविता चौधरी, आशा कांडपाल, उषा सैनी, रुक्मणी खरे, सुधा शर्मा, उर्मिला, प्रेम गिरी, सोनिया खत्री, सरिता दुबे माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें