फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक उद्देशयों की पूर्ति के लिए किसानों का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
‘राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किसानों का इस्तेमाल’
विज्ञापन

नूंह। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किसानों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से गोशाला रोड पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, जाहिद हुसैन, ताहिर हुसैन, बीरपाल कालियाका, एससी सेल के जिलाध्यक्ष गंगादान डागर ने कहा कि कांग्रेस और गुरनाम सिंह की सांठगांठ उजागर हो गई है। कृषि कानूनों के नाम पर इनके द्वारा किसानों का इस्तेमाल किया जा रहा है। किसान संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा गुरनाम सिंह से किनारा कर लेना बताता है कि किसानों का इस्तेमाल करने के लिए किस तरह का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी हरियाणा की गठबंधन सरकार ने किसानों की फसल खरीद कर उनके खातों में रुपये डालने का काम किया है। हर गांव की पंचायत को विकास के लिए बजट जारी किया जा रहा है। इस मौके पर जिला महामंत्री दलबीर छपेड़ा, मीडिया प्रभारी मनीष जैन, राहुल सिंघला, योगेश तंवर, ताहिरा बेगम, भानीराम मंगला, पिंटू मास्टर उजीना, पूर्व मंडलाध्यक्ष डॉ सुरेश बघेल, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद आर्य, जगन पार्षद, श्रीपाल शर्मा, रहीश व रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें