फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़

विज्ञापन
छापामारी के दौरान बरामद मशीन। - फोटो : ????
विज्ञापन
भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़
विज्ञापन

पिनगवां/ पुन्हाना। पिनगवां थाने के गांव फिरोजपुर मेव में मंगलवार शाम अवैध तौर पर भ्रूण लिंग जांच का पर्दाफाश करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप चिकित्सक और एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों की ओर से सीएम विंडो पर शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने गांव में संचालित क्लिनिक पर छापा मारा। मौके से फर्जी अल्ट्रासाउंड मशीन को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
डिप्टी सिविल सर्जन आशीष ने बताया कि अवैध भ्रूण लिंग जांच की शिकायत पर एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने एक टीम गठित की, जिसमें पुलिस के अलावा उन्हें और डिप्टी सिविल सर्जन पंकज वत्स को शामिल किया गया। मंगलवार शाम टीम ने पिनगवां थाने के गांव फिरोजपुर मेव में एक क्लिनिक पर छापा मारा। यहां एक फर्जी अल्ट्रासाउंड मशीन मिली। झोलाछाप चिकित्सक इमरान व एक सहयोगी को मौके से गिरफ्तार कर मशीन को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न तो डिग्री और मशीन भी फर्जी
डॉ. आशीष ने बताया कि जो मशीन मिली है वह अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है बल्कि लोगों को धोखा देने के लिए इस मशीन को ब्लूटूथ से संचालित किया जाता है। जब इमरान से डिग्री मांगी तो उन्होंने नहीं दिखाई। सूत्रों का कहना है कि किसी व्यक्ति ने सीएम विंडो में मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस कप्तान नरेंद्र बिजारणिया ने टीम का गठन कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें