नई दिल्ली। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अजमेर-बरेली के बीच उर्स स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस रूट पर ट्रेन मदार जंक्शन, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई जंक्शन, अलवर, रेवाड़ी जंक्शन, दिल्ली जंक्शन व मुरादाबाद जंक्शन पर ठहरेगी। ट्रेन संख्या 09653 अजमेर-बरेली उर्स स्पेशल 27 जनवरी को अजमेर से शाम 6:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9 बजे बरेली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09654 बरेली-अजमेर उर्स स्पेशल 28 जनवरी को बरेली से दोपहर 12 बजे चलकर अगले दिन तड़के 2:50 बजे अजमेर पहुंचेगी|। यह वानानुकूलित, शयनयान व सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली स्पेशल ट्रेन होगी। ब्यूरो