फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरे स्कूटी सवार बुजुर्ग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी वाहन के टक्कर मारने की आशंका, लापरवाही से वाहन चलाने का केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शालीमार बाग में सोमवार शाम फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिरकर स्कूटी सवार सुभाष चंंद्र (73) की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज किया है। आशंका है कि किसी तेज रफ्तार वाहन से टक्कर लगने के बाद बुजुर्ग उछलकर नीचे गिर गए।
विज्ञापन

शिवाजी रोड, आदर्श नगर निवासी सुभाष के परिवार में दो बेटों के अलावा अन्य सदस्य हैं। वह बेटों के साथ मोती नगर स्थित एक अस्पताल में कैंटीन चलाते थे। साेमवार शाम सुभाष रोज की तरह स्कूटी से घर आ रहे थे। प्रेमबाड़ी पुल की तरफ से आजादपुर की ओर जाने के दौरान वह फ्लाईओवर के नीचे गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो स्कूटी क्षतिग्रस्त अवस्था में फ्लाईओवर पर मिली। फ्लाईओवर की रेलिंग भी छोटी है। यहां पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें