फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Prelims 2025: परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी, गौतमबुद्ध नगर में बनाए गए 44 केंद्र; दूसरी शिफ्ट 2:30 बजे से

Sun, 25 May 2025 12:02 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
UPSC Prelims 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आज देशभर में यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा हो रही है। गौतमबुद्धनगर में 44 केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। पहली शिफ्टी की परीक्षा समाप्त हो गई है। परीक्षा देकर बाहर आए अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में जीएस का पेपर सरल रहा। दूसरी शिफ्ट 2:30 बजे से शुरू होगी।

विज्ञापन


बता दें कि परीक्षा दो पालियों में होगी, प्रत्येक पाली दो घंटे की है। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक थी और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को जांच के बाद केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। किसी भी तरह का इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना था। प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक ओरिजनल फोटो आइडी लाना अनिवार्य था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें