फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपीएससी परीक्षा आज, 12 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा । संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन रविवार को किया जाएगा। जिले में 34 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। जिसमें करीब 12 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 09:30 से 11:30 और दूसरी पाली दोपहर 02:30 से 04:30 बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले दस्तावेजों की जांच के बाद प्रवेश दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए सभी केंद्रों पर लोकल इंस्पेक्टिंग आफिसर और सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिकारियों की तैनाती की गई है। अभ्यर्थी पानी की पारदर्शी बोतल में पानी ले जा सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें