फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सदन में महिला समृद्धि योजना पर हंगामा, आप विधायकों को बाहर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान आप विधायकों ने महिला समृद्धि योजना को लेकर हंगामा किया। विधायकों के शांत न होने पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी सहित आप के कई विधायकों को एक-एक कर मार्शल की मदद से बाहर निकाल दिया। कई विधायक स्वयं बाहर चले गए।
विज्ञापन

आप विधायकों ने 2500 रुपये की सहायता राशि को लेकर सरकार से सवाल किए। वे पोस्टर और पर्चे लेकर पहुंचे थे। विधायक सुरेंद्र कुमार ने सरकार से पूछा कि यह योजना कब लागू होगी। इस बीच मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि योजना को लागू करने के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई है और अधिसूचना जारी होते ही पात्र महिलाओं को सहायता राशि दी जाएगी। इस जवाब से असंतुष्ट आप विधायक संजीव झा ने पोस्टर लहराया, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शलों को विधायकों को बाहर निकालने का आदेश दिया। इसके बाद आतिशी, मुकेश अहलावत, जरनैल सिंह, विशेष रवि, प्रेम चौहान सहित अन्य विधायकों को बाहर कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि विपक्षी सदस्य सदन की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहे थे, क्योंकि वे दिल्ली परिवहन निगम के कामकाज पर कैग रिपोर्ट को लेकर बहस से बचना चाहते थे। इस घटनाक्रम के बाद आप विधायकों ने विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें