फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र स्थित कंपनी के कर्मचारियों ने भी मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर हंगामा किया। लोगों ने बताया कि कुछ कर्मचारियों ने ईंट पत्थर भी चला दिए। इससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि एसीपी राजीव कुमार ने ईंट-पत्थर चलने या किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की बात से साफ इन्कार किया है। उनका कहना है कि कर्मी हंगामा कर रहे था। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई है। किसी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है। कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों को समझा-बुझाकर शांत किया। कंपनी परिसर में पुलिस बल तैनात है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र की मिंडा आरएम एक्स कंपनी के कर्मचारियों ने सुबह सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर अंदर और बाहर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ कर्मचारियों ने सड़क पर हंगामा किया गया। इससे जाम की हालत बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात को सुचारू किया। हंगामा कर रहे कर्मचारियों को सड़क से हटाने का प्रयास किया तो वे आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें