फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने पर आम्रपाली गोल्फ होम्स में घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- 70 पैसे प्रति वर्ग फीट की बढ़ोतरी से निवासी नाराज, जीबीएम में खर्चों का हिसाब और फैसले की प्रक्रिया स्पष्ट करने की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने के फैसले पर विवाद खड़ा हो गया है। निवासियों ने एओए की कार्यप्रणाली और वित्तीय पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि शुल्क वृद्धि का असर सभी फ्लैट मालिकों पर पड़ता है, इसलिए फैसला लेने से पहले उनकी राय लेना और खर्चों का पूरा ब्योरा साझा करना जरूरी है। जीबीएम में भी निवासियों ने इस मुद्दे पर विरोध जताया।
निवासी दिलीप, राणा प्रताप और दीपक चौहान का आरोप है कि एओए ने प्रति वर्ग फीट 70 पैसे की बढ़ोतरी कर नया मेंटेनेंस शुल्क एक अक्तूबर से लागू कर दिया। उनका कहना है कि सितंबर में हुई बैठक में अधिकांश फ्लैट मालिक शामिल नहीं थे और उनकी सहमति के बिना प्रस्ताव पारित किया गया। निवासियों ने सवाल उठाया कि अतिरिक्त शुल्क लेने के बावजूद बेसमेंट में जलभराव, लिफ्ट में लोगों के फंसने, साफ-सफाई और चारदीवारी जैसी समस्याएं क्यों बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब हाउस और जिम के लिए अतिरिक्त शुल्क पर आपत्ति-
क्लब हाउस और जिम के लिए अलग से पैसे मांगे जाने पर भी निवासियों ने आपत्ति जताई। उनका कहना है कि फ्लैट खरीदते समय इन सुविधाओं के लिए भुगतान किया जा चुका है, जबकि कई सुविधाएं अब भी अधूरी हैं। ऐसे में अतिरिक्त वसूली का आधार स्पष्ट किया जाना चाहिए। निवासियों ने मांग की कि एओए शुल्क वृद्धि का कारण, आय-व्यय का विवरण और लंबित कार्यों को पूरा करने की समय-सीमा सार्वजनिक करे। उनका कहना है कि विवाद दूर करने के लिए पारदर्शी व्यवस्था और नियमित संवाद जरूरी है। वहीं, एओए अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें