फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों का डाटा प्रतिदिन अपलोड करें निजी अस्पताल संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर और अतिरिक्त प्रधान महासचिव अमित अग्रवाल ने बुधवार को सभी जिलों के उपायुक्त के साथ कोरोना के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिले में आ रही समस्याओं और उसके निपटारे के संबंध में सुझाव भी दिए। बैठक के बाद उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने निजी अस्पतालों के संचालकों को निर्देश दिए कि एचआर हील पोर्टल पर कोरोना मरीजों का डाटा प्रतिदिन अपलोड करें। साथ ही हिदायत दी है कि यदि उनके अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए 10 बेड या उससे ज्यादा हैं तो वह सिविल सर्जन कार्यालय में आवेदन करें। इसके बाद जिला स्तरीय समिति द्वारा अस्पताल का आंकलन किया जाएगा। इसके बाद ही अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी निजी अस्पताल कोविड मरीजों को भर्ती करता है तो इसकी तत्काल सूचना जिला प्रशासन व सिविल सर्जन को दें। उन्होंने संबधित अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश दिए कि प्राइवेट अस्पतालों से कोरोना मरीजों का डाटा निरंतर अपलोड करते रहें। ताकि इन अस्पतालों में जो मरीज बीपीएल श्रेणी के हैं, उन्हें सरकार द्वारा चलाई गई योजना के तहत आर्थिक मदद दी जा सके। नोडल अधिकारी इस कार्य को निरंतर करवाते रहें। इस मौके पर नगराधीश जयप्रकाश, सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव, उप सिविल सर्जन डॉ. बंसत दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें