नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (यूपीआईडी) में आयोजित स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 का समापन हो गया। इस दौरान निदेशक डॉ. कुमार संभव की उपस्थिति में विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कुल 57 पदक वितरित किए गए जिनमें 19 स्वर्ण पदक शामिल रह हैं।