दनकौर (संवाद)। धनौरी वेटलैंड रोड पर शुक्रवार को दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भट्टा निवासी गगन बाइक पर सवार होकर शुक्रवार को किसी काम से दनकौर कस्बे के लिए जा रहा था। धनोरी वेटलैंड रोड के पास सामने से तेज गति में आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक भिड़ गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार गगन और जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।