फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप में यूपी ने जीता रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम में जिले के चार खिलाड़ी थे शामिल
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा । हिमाचल प्रदेश के शिमला में आयोजित सब जूनियर नेशनल नॉर्थ जोन रोल बॉल चैंपियनशिप 2026 में उत्तर प्रदेश की टीम ने बालक और बालिका वर्ग में रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर के चार खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता 15 से 17 मई तक गवर्नमेंट ईटीई कॉलेज, शिमला में आयोजित की गई। आयोजन हिमाचल रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन और रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की संयुक्त देखरेख में हुआ। प्रतियोगिता में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की टीमों ने भाग लिया। गौतम बुद्ध नगर से बालक वर्ग में विराज शर्मा ने टीम का प्रतिनिधित्व किया। वह अजनारा डैफोडिल, सेक्टर-137 नोएडा निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बालिका वर्ग में सुरभि प्रिया, सारन्या आर्य और गौरांगी कसाना ने शानदार प्रदर्शन किया। सुरभि प्रिया सेक्टर-99 नोएडा निवासी हैं। सारन्या आर्य ओमेगा-1 ग्रेटर नोएडा गंधर्व सोसाइटी की निवासी हैं, जबकि गौरांगी कसाना जेपी अमन सोसाइटी, सेक्टर-150 नोएडा निवासी हैं। जिला रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मोहित दलगीर और सचिव रविकांत ठाकुर ने खिलाड़ियों और टीम के कोच मिलिंद शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें