ग्रेटर नोएडा (संवाद)। कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने के लिए किसान चार मार्च तक कृषि विभाग के पोर्टल पर बुकिंग कर सकते हैं। पात्रों का चयन लाटरी प्रक्रिया से होगा। उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि कृषि यंत्रों पर मूल्य का 40 से 50 प्रतिशत अनुदान शासन से मिलेगा। किसान इसके लिए agridarsan.up.gov. in पर बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग के दौरान मोबाइल नंबर किसान का स्वयं का अथवा रक्त संबंधी का ही होना चाहिए।