नोएडा। सेक्टर-31 निठारी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नोएडा के प्रधानाचार्य यज्ञ देव सिंह ने बताया कि जनपदीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित व्यवसायों में नए सत्र के चौथे चरण के तहत नए व पुराने अभ्यर्थियों को रिक्त सीटों पर वॉक-इन के आधार पर प्रवेश लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 30 अगस्त की शाम 5 बजे तक संबंधित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में संपर्क कर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर लें। निर्धारित समय के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। ब्यूरो