फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर रखे विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर के प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में वाणिज्य विषय की गतिविधियों के अंतर्गत अंतरसदन बिजनेस टॉक और क्विज प्रतियोगिता हुई। देश के बड़े उद्योगपतियों की भूमिका में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय व्यापार के सिलसिले में अपने विचार रखे। इस दौरान क्विज में वरिष्ठ वर्ग में विवेकानंद सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया। गांधी और नेहरू सदन संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। आर.के. सदन तृतीय स्थान पर रहा। बिजनेस कैटवॉक में कनिष्ठ वर्ग (बालक वर्ग) में कलाम सदन प्रथम रहा। विवेकानंद सदन द्वितीय तथा टैगोर सदन तृतीय स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग (बालिका वर्ग) में भी कलाम सदन प्रथम स्थान, विवेकानंद सदन द्वितीय और आर.के. सदन तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान प्रबंधक डॉ. हरीश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्या डॉ. दीप्ति शर्मा, अमोल कुमार शर्मा, उमेश चंद्र शर्मा तथा शिक्षक जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें