फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टी-20 लीग : आगरा में आज सजेगा खिलाड़ियों का बाजार, नोएडा किंग्स की नजरें लोकल टैलेंट पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चमचमाती ट्रॉफी के लिए छह टीमें लगाएंगी दांव, गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों की चमक सकती है किस्मत
विज्ञापन

नंबर गेम- 18 खिलाड़ियों का चयन करने उतरेगी नोएडा किंग्स

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के रोमांचक चौथे सीजन का बिगुल बज चुका है। शुक्रवार को आगरा में होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी (ऑक्शन) पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं। इस बार लीग की सभी छह फ्रेंचाइजी-नोएडा किंग्स, काशी रुद्रास, लखनऊ फाल्कंस, कानपुर सुपरस्टार्स, गोरखपुर लायंस और मेरठ मावेरिक्स मैदान में उतरेंगी।
सभी टीमों ने पिछले कुछ हफ्तों में प्रदेशभर के कोने-कोने में ट्रायल आयोजित कर नए और छिपे टैलेंट का चयन कर लिया है। इस ऑक्शन में नोएडा किंग्स की रणनीति पर विशेष नजर रहेगी। किंग्स ने सात प्रमुख खिलाड़ियों को पहले ही रिटेन कर लिया है, और अब टीम को संतुलित बनाने के लिए शेष 18 खिलाड़ियों का चयन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडी किंग्स ने आयोजित किया था दो दिवसीय ट्रायल
नोएडा किंग्स ने 14 और 15 जुलाई को ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय ट्रायल आयोजित किया था। इसमें गौतमबुद्ध नगर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के बाद लगभग 30 से 35 खिलाड़ियों को ऑक्शन पूल के लिए चुना गया है। इनमें कई स्थानीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। ऐसे में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों को नीलामी में मौका मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। यदि स्थानीय खिलाड़ियों पर बोली लगती है तो उन्हें प्रदेश की सबसे बड़ी टी-20 लीग में अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें