फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टी-20 लीग: नए चेहरों पर नोएडा किंग्स का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिर्फ सात खिलाड़ियों को किया रिटेन, ग्रेटर नोएडा में आज से ट्रायल, 24 जुलाई को होगा मिनी ऑक्शन
विज्ञापन

- यूपी टी-20 लीग में नए सितारों की तलाश, युवा खिलाड़ियों पर नोएडा किंग्स का बड़ा दांव
- 24 जुलाई के मिनी ऑक्शन में तय होगी टीम की नई तस्वीर
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश टी-20 क्रिकेट लीग के चौथे सीजन के लिए नोएडा किंग्स ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी इस बार अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं को टीम में शामिल करने पर जोर दे रही है। आगामी सीजन के लिए टीम ने सिर्फ सात खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जबकि बाकी स्थानों को भरने के लिए नए चेहरों की तलाश शुरू कर दी गई है। नोएडा किंग्स की ओर से बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ओपन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत आसपास के जिलों के प्रतिभाशाली क्रिकेटर हिस्सा लेंगे। बल्लेबाज, तेज गेंदबाज, स्पिनर और ऑलराउंडर अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे।
ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की बल्लेबाजी तकनीक, गेंदबाजी कौशल, फिटनेस, फील्डिंग क्षमता और मैच परिस्थितियों में प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा। चयनकर्ताओं की नजर उन खिलाड़ियों पर रहेगी, जो टीम को संतुलन देने के साथ भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। ट्रायल में चुने गए खिलाड़ियों को 24 जुलाई को आगरा में होने वाले मिनी ऑक्शन में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

ट्रायल के बाद करीब 30 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा-
क्रिकेट विकास समिति, गौतमबुद्ध नगर के सदस्य केएल तेजवानी ने बताया कि इस बार टीम प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य नई प्रतिभाओं को बड़ा मंच उपलब्ध कराना है। ट्रायल के बाद करीब 30 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इन खिलाड़ियों को आगे अभ्यास मैचों और विशेष प्रशिक्षण शिविरों में अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि नोएडा किंग्स ने प्रशांत वीर, नमन तिवारी, रवि सिंह, आदित्य शर्मा, कुनाल त्यागी, अविनाश चौधरी और कार्तिक को रिटेन किया है। टीम में कुल 23 से 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड तैयार किया जाएगा। इसके लिए फ्रेंचाइजी के पास 1.25 करोड़ रुपये का पर्स उपलब्ध है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में होंगे ट्रायल-
यूपी टी-20 लीग पिछले तीन सीजन में प्रदेश के कई युवा खिलाड़ियों को पहचान दिला चुकी है। घरेलू क्रिकेट में आगे बढ़ने का सपना देख रहे खिलाड़ियों के लिए यह लीग बड़ा मंच बन चुकी है। ऐसे में ग्रेटर नोएडा में होने वाले ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी न सिर्फ नोएडा किंग्स में जगह बना सकते हैं, बल्कि अपने क्रिकेट करियर को नई दिशा भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें