फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेटर नोएडा के छह प्रोजेक्ट से यूपी रेरा ने हटाई रोक, बनेंगे 5, 663 फ्लैट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने प्रदेश के 22 प्रोजेक्टों को आस्थगन सूची से बाहर कर दिया है। इसी के साथ इन प्रोजेक्टों के 8856 फ्लैटों के निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया है। इन 22 में से 6 प्रोजेक्ट नोएडा और ग्रेटर नोएडा के हैं, जिनमें 5663 फ्लैट हैं। अफसरों ने बताया कि यूपी रेरा के पास इन प्रोजेक्टों के बारे में किसी तरह की जानकारी व जरूरी कागजात नहीं थे। अब कागजात जमा होने के बाद ओसी-सीसी व अन्य जानकारी मांगी है। यूपी रेरा में इस समय 4036 प्रोजेक्ट पंजीकृत हैं। इनमें से करीब 400 प्रोजेक्टों को चिन्हित कर आस्थगन सूची में डाल दिया गया। इन प्रोजेक्टों की जमीन और स्वीकृत नक्शा की जानकारी यूपी रेरा पोर्टल पर अपलोड नहीं है। हाल ही में यूपी रेरा ने बिल्डरों को पोर्टल पर संशोधन का मौका दिया था। अब प्रदेश के 22 प्रोजेक्टों के बिल्डरों ने जमीन व स्वीकृत नक्शा समेत अन्य जानकारी दे दी है। इसके बाद यूपी रेरा की 152वीं बैठक में इन 22 प्रोजेक्टों को आस्थगन सूची से बाहर करने का फैसला लिया गया। अफसरों ने बताया कि प्रदेश के इन 22 प्रोजेक्टों को पूरा करने का रास्ता साफ हो गया है। इन प्रोजेक्टों में 8856 फ्लैट हैं। इनमें छह प्रोजेक्ट नोएडा और ग्रेटर नोएडा के हैं, जिनमें 5663 फ्लैट हैं। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि सभी फ्लैट तैयार हैं या निर्माण होना बाकी है।
विज्ञापन

हर तीन माह में देनी होगी रिपोर्ट अब इन बिल्डरों को हर तीन माह और वार्षिक रिपोर्ट देनी होगी। इसके आधार पर यूपी रेरा प्रोजेक्ट पर निगरानी रख सकेगी। अगर निर्माण अधूरा है तो काम शुरू कर सकेंगे। आस्थगन सूची में रखने के कारण इन प्रोजेक्ट में सभी तरह के लेनदेन व निर्माण पर रोक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें