ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित एनआईईटी कॉलेज में बुधवार को उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपीरेरा) का 22वां एजेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू हुआ। यूपी रेरा के अफसरों ने बताया कि रियल एस्टेट सेक्टर के एजेंटों को चार दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें यूपी रेरा के नियमों का पाठ पढ़ाया जाएगा। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में 47 एजेंट शामिल हो रहे हैं। यूपी रेरा के चेयरमैन संजय भूसरेड्डी और यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण के अंत में परीक्षा देनी होगी। उसमें सफल होने पर प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। जिसके आधार पर एजेंट यूपी रेरा में अपना पंजीकरण करा सकते है। यूपी रेरा के अफसरों ने बताया कि अब तक 21 बैच में 850 एजेंटों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ब्यूरो