ग्रेटर नोएडा। ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश पुलिस को सर्वश्रेष्ठ स्टॉल का पुरस्कार हासिल मिला है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण के निर्देशन व यूपी-112 की डीजी नीरा रावत और पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह की देखरेख में हॉल नम्बर-4 में पुलिस का संयुक्त स्टॉल लगाया गया था। आयोजकों द्वारा सभी 15 हॉल में लगाए गए स्टॉल का मूल्यांकन आकार, साज-सज्जा, माहौल और आगंतुकों की भागीदारी के आधार पर किया गया। प्रत्येक हॉल से तीन सर्वश्रेष्ठ स्टॉल को चुना गया। हॉल नम्बर-4 में उत्तर प्रदेश पुलिस का स्टॉल उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चयनित हुआ। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता (नंदी) और कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने यूपी-112 की पुलिस अधीक्षक निधि सोनकर और मीडिया प्रभारी यूपी-112 को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आलोक कुमार मौजूद रहे। ब्यूरो