मैनपुरी
मैनपुरी ब्लाक- 63 फीसदी
घिरोर ब्लाक- 61 फीसदी
कुरावली- 62 फीसदी
सुल्तानगंज- 66 फीसदी
बेवर- 62 फीसदी
जागींर- 62 फीसदी
किशनी- 62 फीसदी
करहल- 68.23 फीसदी
बरनाहल- 62 फीसदी
कुल- 63.13 फीसदी
इटावा
जसवंत नगर- 64.00 फीसदी
ताखा- 63.00 फीसदी
सैफई- 69.00 फीसदी
बढ़पुरा- 58.00 फीसदी
बसरेहर- 62.00 फीसदी
भरथना- 66.50 फीसदी
महेवा- 61.10 फीसदी
चकरनगर- 61.00 फीसदी
जनपद- 63.00 फीसदी
ग्रेटर नोएडा
बिसरख- 71.67 फीसदी
दादरी- 69.61 फीसदी
जेवर- 69.33 फीसदी
कुल - 70.20 फीसदी
एटा
मारहरा- 68.12 फीसदी
सकीट- 68.62 फीसदी
अवागढ़- 66.97 फीसदी
शीतलपुर- 66.40 फीसदी
निधौली कलां- 64.61 फीसदी
जलेसर- 64.33 फीसदी
जैथरा- 61.20 फीसदी
अलीगंज- 61.53 फीसदी
मुजफ्फरनगर
मोहम्मदपुर देवमल- 68.50 फीसदी
हल्दौर- 69.72 फीसदी
नजीबाबाद- 61.50 फीसदी
किरतपुर- 62 फीसदी
कोतवाली- 55 फीसदी
नहटौर- 65 फीसदी
धामपुर- 71 फीसदी
अफजलगढ़- 69 फीसदी
स्योहारा- 66 फीसदी
नूरपुर- 66 फीसदी
जलीलपुर- 68.96 फीसदी
महाराजगंज
1-सदर- 56 प्रतिशत
2-मिठौरा- 69 प्रतिशत
3-निचलौल- 78 प्रतिशत
4- सिसवा- 66 प्रतिशत
5-घुघुली- 57 प्रतिशत
6-परतावल- 60.5 प्रतिशत
7-पनियरा- 62 प्रतिशत
8-फरेंदा- 69 प्रतिशत
9-धानी- 62 प्रतिशत
10-बृजमनगंज- 59 प्रतिशत
11-लक्ष्मीपुर- 63 प्रतिशत
12-नौतनवा- 65 प्रतिशत
कुल- 63.88 प्रतिशत
गोंडा- 51.60 फीसदी
सुल्तानपुर- 55.86 फीसदी
गोरखपुर-
1-सदर- 43 प्रतिशत
2-मिठौरा- 53 प्रतिशत
3-निचलौल- 52 प्रतिशत
4- सिसवा- 58 प्रतिशत
5-घुघुली- 50.5 प्रतिशत
6-परतावल- 50 प्रतिशत
7-पनियरा- प्रतिशत
8-फरेंदा- 60 प्रतिशत
9-धानी- 56 प्रतिशत
10-बृजमनगंज- 43 प्रतिशत
11-लक्ष्मीपुर- 50 प्रतिशत
12-नौतनवा- 55 प्रतिशत
गोंडा- 41.25 प्रतिशत
ग्रेटर नोएडा
बिसरख - 61.89 प्रतिशत
दादरी - 59.10 प्रतिशत
जेवर - 59.45 प्रतिशत
कुल - 60.14 प्रतिशत
मुजफ्फरनगर -55 प्रतिशत
बिजनौर -55.43 प्रतिशत
मुरादाबाद
अमरोहा- 60.31 प्रतिशत
जोया- 58.01 प्रतिशत
गजरौला- 56.02 प्रतिशत
धनौरा- 59.8 प्रतिशत
हसनपुर- 52.1 प्रतिशत
गंगेश्वरी- 55.33 प्रतिशत
कुल- 56.93 प्रतिशत
चित्रकूट जिले में दोपहर 3 बजे तक 43.37 प्रतिशत मतदान हुआ।
कन्नौज जिले के ददौरा खुर्द मतदान केंद्र पर बीडीसी के एक गड्डी मतपत्र गायब हो गए। मतदाताओं ने पीठासीन अधिकारी पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। जिसे लेकर बूथ पर हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा।
इटावा के भरथना में पंचायत सदस्य के बैलेट पेपर में एक प्रत्याशी का सिंबल नहीं होने पर सवा घंटे मतदान रुका रहा। प्रत्याशी ने आपत्ति दर्ज कराई। जिस पर पीठासीन अधिकारी द्वारा उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया। एसडीएम नमृता सिंह भी मौके पर पहुंचीं। जिसके बाद दूसरे बैलेट पेपर आने पर मतदान प्रक्रिया शुरू हो सकी।
अमरोहा में दोपहर एक बजे तक 43.22 प्रतिशत मतदान हुआ है। राजधानी लखनऊ में दोपहर एक बजे तक 37.21 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
अमरोहा जिले के रजबपुर थाना इलाके के आरिफ पुर माफी में सुबह साढ़े दस बजे प्रधान प्रत्याशी अतुल चौधरी के पिता कमल सिंह जब वोट डालने प्राथमिक विधालय में पहुंचे तो वहां पर फर्जी वोट को लेकर बहस हो गई। तकरार इतनी बढ़ी कि पहले लाठी डंडे चले और फिर जमकर पथराव हुआ। इस बीच दूसरे पक्ष के प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह सिद्धू से झगड़ा हो गया। उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें गोली लगने से कमल सिंह पुत्र भारत सिंह घायल हो गया।
गोली चलते ही पोलिंग बूथ पर भगदड़ मच गई और गांव में हड़कंप मच गया। लोग पोलिंग छोड़ अपने घरों में जा दुबके। पोलिंग बूथ पर तैनात कर्मचारियों ने भी अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। पोलिंग बूथ बंद हो गया। 12 बजे एसपी के आने के बाद पोलिंग बूथ दोबारा सुचारू हुआ। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
घायलों में प्रधान प्रत्याशी अतुल चौधरी, भाई पुनीत चौधरी मामूली रूप से घायल हो गए । जबकि पुलिस ने कुछ लोगों के हिरासत में लिया है। घायल कमल सिंह को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
एटा के जैथरा ब्लॉक के नगला बली में मतदान केंद्र पर बवाल हो गया। फर्जी मतदान को लेकर दो प्रत्याशी पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। घटना में एक प्रत्याशी प्रेम सिंह घायल हो गए। वहीं बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला।
सदर 28 प्रतिशत
मिठौरा 43 प्रतिशत
निचलौल 37 प्रतिशत
सिसवा 35 प्रतिशत
घुघुली. 33 प्रतिशत
परतावल 39 प्रतिशत
पनियरा. 37 प्रतिशत
फरेंदा 40 प्रतिशत
धानी 38 प्रतिशत
बृजमनगंज 28 प्रतिशत
लक्ष्मीपुर 35 प्रतिशत
नौतनवा. 35 प्रतिशत
जिले में कुल मतदान 35.67 प्रतिशत
मानधाता -35%
आसपुर देवसरा -28%
सदर -36
बाबागंज -26%
कालाकांकर -34%
सड़वाचंद्रिका -28%
लक्ष्मणपुर -32%
लालगंज -32%
रामपुर संग्रामगढ़-26. 30%
सांगीपुर -26%
बिहार -30%
गौरा -30%
मगरौरा-31%
पट्टी -31%
बाबा बेलखरनाथ धाम -38. 78%
शिवगढ़ - 26%
कुंडा-24%
कुल मतदान 30. 37 प्रतिशत
एटा के जैथरा ब्लाक के गांव कुकरया रतनपुर में कुछ लोगों ने बूथ लूटने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने अराजकतत्वों को खेतों में खदेड़ दिया। मतदान केंद्र पर तैनात सिपाही सुनील कुमार ने बताया कि करीब 150 लोग लाठी-डंडे लेकर आए थे। घटना के बाद मतदान केंद्रों पर काफी देर तक मतदान बाधित रहा। इस दौरान पथराव भी हुआ।
लखनऊ में दोपहर 1 बजे तक 38 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं गौतमबुद्धनगर में दोपहर 1 बजे तक 45.74 प्रतिशत मतदान हुआ। कन्नौज जिले में दोपहर 1 बजे तक 38.20 प्रतिशत मतदान हुआ।
पुलिस ने टेंट को फाड़े
गौतमबुद्धनगर जिले के गांव नूरपुर में मतदान केन्द्र के पास चुनाव की पर्ची बनाने वालों के पुलिस ने टेंट को फाड़ दिए।
एटा में अब तक 36.37 फीसदी मतदान
एटा में अब तक 36.37 फीसदी मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा 38-38 फीसदी मतदान सकीट और शीतलपुर ब्लाक में हुआ है। जैथरा ब्लाक में सबसे कम 20.17 फीसदी वोट पड़े हैं।
मैनपुरी जिले में दोपहर एक बजे तक 38.5 फीसदी मतदान हो चुका है। मैनपुरी और कुरावली ब्लाक में अब तक सबसे ज्यादा 40-40 फीसदी वोट पड़े हैं। बाकी सात ब्लाकों में यह आंकड़ा 35 फीसदी से ऊपर है।
चित्रकूट में 1 बजे तक 30.98 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, इटावा जिले में 1 बजे तक 38.40 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
बरेली के भोजीपुरा थाना के गांव विवियापुर में रविवार देर रात दो पक्षों में चुनावी संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर फायरिंग भी की गई और धारदार हथियार भी चले। इसमें एक पक्ष से महेंद्र समेत चार लोग धारदार हथियार लगने से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं दूसरे पक्ष के पूर्व प्रधान नरेन्द्र का सोमवार सुबह जंगल में शव मिला, गोली और धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई थी। सूचना पर एसपी सिटी रवींद्र कुमार समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। गांव के माहौल को देखते हुए वहां पुलिस तैनात की गई है। दोनों ही पक्षों के लोग गांव से फरार हैं।
बागपत में 11 बजे तक 27.5 फीसदी मतदान हुआ है। बागपत के डौला गांव में पोलिंग बूथ के बाहर एकत्र भीड़ पर पुलिस ने लाठी बरसा दी है। इसपर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर से शिकायत कर दी है। मुजफ्फरनगर में 11बजे तक 25.20 प्रतिशत मतदान हुआ है।
इटावा के कस्बा अहेरीपुर में मतदाताओं ने सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ाईं। इटावा जिले में ब्लॉक महेवा क्षेत्र में मतदान को लेकर खासा उत्साह है। बीहड़ी क्षेत्र के गांवों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बड़े उत्साह देखा जा रहा है। एक ओर बड़े बूढ़ों ने परिजनों के साथ जाकर मतदान किया। वहीं ग्राम महेवा व बहेड़ा में अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भारी पुलिस फोर्स के साथ निरीक्षण किया। इटावा में 11 बजे तक करीब 21 प्रतिशत मतदान हुआ।
मैनपुरी के थाना औंछा ईसई मांझी पार्टी के प्राथमिक विद्यालय के मतदान केन्द्र पर भूतपूर्व प्रधान प्रत्यशी सुनील श्रीवास्तव निवासी बाबलपुर की योगेश कठेरिया निवासी बाबलपुर, सतीश ठाकुर निवासी दौलीखिरिया से फर्जी वोट डालने को लेकर कहासुनी हो गई। जिसपर सतीश ठाकुर व योगेश कठेरिया के समर्थकों ने सुनील श्रीवास्तव को ईट-पत्थर मारकर घायल कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। पुलिस बल ने स्थिति को संभाला और सुनील श्रीवास्तव को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
सैदनगली थाना इलाके के गांव झुंडी माफी में मतदान केंद्र के नजदीक बने घर के बाहर चारपाई पर बैठे लोगों को उठाने के लिए पुलिस ने लाठी चलाई। लाठी एक ग्रामीण के सिर में लग गई। जिससे वह घायल हो गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। घायल का अस्पताल में उपचार कराया गया है।
अमरोहा के हसनपुर के करनपुर माफी में मतदाताओं की लाइन लगी है। गजरौला के गांव खाद गुजर में महिलाएं लाइन में लगकर मतदान कर रही हैं। गजरौला के गांव बारसा बाद में मतदाताओं की कतार लगी है। हसनपुर के मतदान केंद्र नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गंगवार में वोट डालने के लिए लोगों में उत्साह है।
महराजगंज में भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पंचायत चुनाव के मतदान के मद्देनजर रविवार की रात दस बजे से सील है। सोमवार को मतदान खत्म होने तक बंद रहेगा। सोमवार की सुबह 6 बजे से तमाम भारतीय एवं नेपाली नागरिकों को दोनों तरफ सीमा पर रोक दिया गया है। केवल गंभीर रूप से बीमार मरीज को जांच के बाद प्रवेश दिया गया। भारत नेपाल के सीमावर्ती कस्बा बेलहिया में रविवार की रात करीब 100 लोग भारत में आने के लिए रोके गए हैं। नेपाल पुलिस ने भी सरहद पर भीड़ नहीं रहे, इसलिए उन्हें बस पार्क पर ही रोक दिया है। सीमा पर सीसीटीवी कैमरों व खोजी कुत्तों की सहायता से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
अमरोहा के धनोरा क्षेत्र के गांव धनारी खुर्द में सोमवार की सुबह लगभग 8:15 बजे मतदाता मोतीलाल (65) की वोट डालने के बाद मतदान केंद्र पर ही मौत हो गई। मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। मौत होते ही वहां मौजूद मतदाताओं व मतदान कर्मियों में हड़कंप मच गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए। निजी चिकित्सक ने मौत की पुष्टि कर दी गई है।
चित्रकूट जिले के पहाड़ी ब्लाक के बसहर गांव में सरकारी तंत्र की लापरवाही सामने आई है। मतदाता सुबह से लाइन में खड़े हैं। दोपहर 11:30 तक वोटिंग प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि बीडीसी के कुछ प्रत्याशियों के सिंबल मतपत्र से गायब हैं। जबकि इस संबंध में आरओ पहाड़ी आशुतोष के मुताबिक मतपत्र भेजने की कार्रवाई की जा रही है। जल्द वोटिंग शुरू हो जाएगी।
अमरोहा पंचायत चुनाव में दोपहर 11 बजे तक 27.71 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह है। हालांकि कोविड नियमों का उल्लंघन जमकर हो रहा है। मतदान के दौरान न मास्क दिखा, न सैनिटाइजर, न ही शारीरिक दूरी दिखी।
इटावा जिले के मडौली मतदेय स्थल पर महिलाओं की लंबी लाइन दिखी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग धड़ाम हो गई। वहीं लुधियानी मतदान केंद्र पर सन्नाटा दिखा। लुधियानी में बीटेक छात्रा रुपाली ने पहली बार मतदान किया।
इटावा जिले के भरईपुर में 95 साल की मधु देवी अपने बेटे व बहू के साथ वोट डालने पहुंचीं। वहीं 81 वर्षीय सारवती ने भी बेटे के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।
इटावा के सैफई में मुलायम सिंह के छोटे अभय राम यादव ने मतदान किया। उनका कहना है कि हम लोगों ने प्रत्याशी रामफल को खड़ा किया है। प्रधानी के लिए वही जीतेगा और अंशुल जिला पंचायत अध्यक्ष बनेंगे। साथ ही समाजवादी पार्टी सभी सीटें जीतेगी।
एटा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान से पहले रविवार रात को दो जगहों पर खूनी संघर्ष हो गया। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बावसा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इधर, शहर के मोहल्ला यदुवंश में भी गोली चली। घटना में एक युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया है।
मानधाता -12%
आसपुर देवसरा -7%
सदर -7. 5%
बाबागंज -8. 5%
कालाकांकर -9%
सड़वाचंद्रिका -13. 6%
लक्ष्मणपुर -9. 3%
लालगंज -10%
रामपुर संग्रामगढ़-6%
सांगीपुर -15%
बिहार -8%
गौरा -9. 14%
मगरौरा-9%
पट्टी -11%
बाबा बेलखरनाथ धाम -10. 41%
शिवगढ़ - 9. 6%
कुंडा-6%
कुल मतदान का प्रतिशत - 9. 47 फीसदी
बिजनौर के स्योहारा ब्लॉक के गांव जयरामपुर में प्रधान पद के एक प्रत्याशी का मतपत्रों पर चुनाव चिन्ह ही नहीं होने से समर्थकों में रोष फैल गया। साढ़े नौ बजे जानकारी होने पर ग्रामीण मतदान केंद्र पर पहुंच गए और मतदान केंद्र के बाहर बैठकर धरना शुरू कर दिया।
गोंडा में मतदान प्रक्रिया धीमी चल रही है। सुबह नौ बजे तक मात्र 6.54 प्रतिशत वोटिंग हुई। हालांकि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ लगी है। वहीं, सुल्तानपुर के करौंदीकला के रमसापुर बूथ पर मतदाताओं की कतार लगी है।
लखनऊ के रसूलपुर गांव के पोलिंग बूथ पर विकलांग ललित कुमार यादव पहली बार वोट डालने पहुंचा। पंचायत चुनाव को लेकर खासा उत्साह है। ललित ने बताया कि पहली बार प्रधानी के चुनाव में वोट डालने जा रहे हैं, जो विकास कर गांव को विकसित करेगा उसे ही वोट करेंगे।
प्रतापगढ़ की ग्राम सभा ऐमाअश्भौ गढ़ी में प्राइमरी स्कूल के पोलिंग बूथ से मतदान की दो पन्नों की सूची गायब हो गई है। जिसको लेकर जनता में काफी आक्रोश है। जनता मुर्दाबाद के नारे लगा रही है। प्रतापगढ़ के कालाकांकर में मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
मैनपुरी जिले में पहले दो घंटे में 10.7 प्रतिशत मतदान हुआ है। 9 ब्लॉकों में से सर्वाधिक जागीर और कुरावली में 15 फीसदी वोटिंग हुई है।
महराजगंज के मुंडेरा कला गांव में मतदान के दौरान प्रत्याशियों में धक्का मुक्की हो गई। इसके बाद सदर कोतवाल मनीष सिंह टीम के साथ पहुंचे और मामले को शांत करवाया। एक पक्ष के प्रत्याशी का आरोप है कि बूथ के पास पैसे बांट रहे थे।
मुजफ्फरनगर में पंचायत चुनाव में सुबह 9:00 बजे तक 11.70 प्रतिशत मतदान हुआ। एक वोटर द्वारा चार बैलेट पेपर पर मोहर लगाकर मत पेटी में बैलेट पेपर डाला जा रहा है। इस वजह से मतदान की प्रक्रिया धीमी हो रही है। जबकि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ लगी है। बागपत जिले में सुबह 9 बजे तक 11.16 फीसदी मतदान हुआ है। बिजनौर में 9 बजे तक मतदान 12.30 प्रतिशत है।
आजमगढ़ के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार की सुबह सात बजे से सभी बूथों पर मतदान जारी है। मतदान शुरू होते ही बूथों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव की सरकार को चुनने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जनपद में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान का कार्य सुबह सात बजे शुरू हो गया।
वाराणसी में वोट डलवाने को लेकर हल्की झड़प के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान सुबह नौ बजे तक 9 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिख रही हैं। मतदान केन्द्र पर भीड़ के चलते कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो पा रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत के लिए 8 विकास खंडों के 850 मतदान केंद्रों के 2592 बूथों पर वोटिंग जारी है।
ललितपुर जिले के तालबेहट के ग्राम सुनोरी में क्षेत्र पंचायत सदस्य, सट्टा कडेसराकला में क्षेत्र पंचायत सदस्य और वार्ड नंबर 6 के मतपत्र सही नहीं निकले। इसलिए मतदान काफी देरी से शुरू हो पाया। जिससे ग्रामीणों में रोष देखा गया।
इटावा के निवाड़ीकला में एएसपी ग्रामीण और एडीएम ने पोलिंग बूथ का दौरा किया। यहां बिना मास्क लगाए लोगों को पुलिस ने खदेड़ा।
पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह है। महराजगंज जिले में सुबह नौ बजे तक 11.3 प्रतिशत मतदान हुआ है। चित्रकूट में सुबह 9:00 बजे तक 9.12 फीसदी वोटिंग हुई है। अमरोहा में सुबह नौ बजे तक 10.11 प्रतिशत मत पड़े हैं। एटा जिले में सुबह 9:00 बजे तक 11.08 फीसदी मतदान हुआ। इटावा जिले में 9 बजे तक 11 प्रतिशत मतदान हुआ। ललितपुर जिले में सुबह नौ बजे तक 10.50 प्रतिशत मतदान रहा।
राजधानी लखनऊ में मतदान जारी है। रेवामऊ गांव में सुरजन नाम के व्यक्ति की उम्र 85 साल है। स्वयं वोट डालने पहुंचे। उनका कहना है कि अपने मत के अधिकार का प्रयोग कर अपना मनपसंद प्रत्याशी चुनना चाहिए। वो कभी वोट डालने से नहीं चूके। बख्शी का तालाब के गांव टिकारी में आठ बजे तक मतदान शुरू नहीं हुआ। जिससे ग्रामीणों में रोष दिखाई दिया।
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए ग्रेटर नोएडा में मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह है। बिसाहड़ा गांव के एक मतदान केंद्र पर सुबह से ही लोगों की लाइन लगी है। वहीं, जेवर के रामपुर गांव में मतदान के केंद्र पर मतदाताओं की कतार लगीं है।
उत्तर प्रदेश के गजरौला के गांव पट्टी में पंचायत चुनाव को लेकर मतदान हो रहा है। ग्रामीण मतदाता अपनी बारी आने के इंतजार में जमीन पर बैठे हैं। अमरोहा के गांव इब्राहिमपुर में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लाइन लगी है। 70 वर्षीय टीका राम हसनपुर के शाहपुर कला बूथ पर वोट डालने के लिए लाइन में लगे दिखाई दिए। हसनपुर के शाहपुर कला बूथ पर मासूम बच्चे को गोद में लेकर महिला नांदिया ने मत का प्रयोग किया। इसके अलावा हसनपुर के शाहपुर कला बूथ पर मां के साथ पहली बार दो युवतियों ने वोट डाला।
महराजगंज के करमहा गांव में बूथ संख्या-81 पर वार्ड संख्या 14 और 15 पर बैलेट पेपर नहीं होने के कारण मतदान डेढ़ घंटा बाधित रहा, सेक्टर मजिस्ट्रेट के आने के बाद बैलेट पेपर आया है।
त्रिस्तरीय पंचायत के लिए लखनऊ के 8 विकास खंडों के 641 मतदान केंद्रों के 1776 बूथों पर वोटिंग जारी है। 105 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 105 सेक्टर पुलिस ऑफिसर, 26 जोनल मजिस्ट्रेट व 26 जोनल पुलिस ऑफिसर, 8 प्रशासनिक मजिस्ट्रेट व 8 सर्किल ऑफिसर और 8 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट सुपर जोनल पुलिस ऑफिसर पुलिस बल सहित मुस्तैद हैं।
गोंडा जिले के मनकापुर ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मनकापुर कोट गांव में 8 बूथ बनाए गए है। सुबह 8.20 बजे तक 482 वोट पड़ चुके हैं। मतदाताओं की लंबी-लंबी कतार लगी है। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं। चुनाव शांति पूर्वक चल रहा है।
चित्रकूट में वोट डालने गए मतदाताओं ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट की घटना से मतदाताओं में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान वोटिंग रुक गई। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। चित्रकूट जिले की तहसील राजापुर के प्राथमिक विद्यालय रगौली की यह पूरी घटना है।
मुजफ्फरनगर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को जनपद में सुबह 7:00 बजे मतदान जारी है। शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। शाम 6:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। सुबह कई केंद्रों पर मतदान के लिए वोटरों की कतारें लगी मिली। मतदान केंद्रों पर आने वाले वोटरों को सैनिटाइज कराया गया। मतदाता मास्क पहनकर वोट डालने पहुंचे, मगर इस दौरान दो गज की दूरी का पालन देखने को नहीं मिला।
बागपत के सुभानपुर गांव में पोलिंग पार्टी मतदाताओं का इंतजार करती रही। दूसरी ओर, निवाड़ा गांव में मतदाताओं की लंबी कतार वोट डालने के लिए लग गई। बागपत के हसनपुर मसूरी में बूथ का डीएम राजकमल यादव और एसपी अभिषेक सिंह ने निरीक्षण किया।
बिजनौर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी है। मतदाता केंद्रों पर वोटर धीरे-धीरे आने शुरू हुए हैं। दिन चढ़ने के साथ मतदाता बढ़ने लगे हैं। हल्दौर क्षेत्र के गांव पैजनियां में त्रिस्तरीय चुनाव में मतदाताओं की कतार लगी हुई है।
गोंडा में जिले में पंचायत चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। विकास खण्ड इट्याथोक के पुरे दत्ताई में मतदान केंद्र मतदान जारी है।
एटा के शीतलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत वाहनपुर में मतदान प्रक्रिया धीमी होने से महिला मतदाता परेशान हैं। महिलाएं वोट डालने के लिए अपनी बारी का बैठ कर इंतजार कर रही हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट अशिफ अली का कहना है कि यहां पर 2 बूथ है जिस पर 8 कर्मचारी है जिसकी वजह से थोड़ा बिलंब हो रहा है।
महराजगंज में कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरे चरण में जिले के 3028 बूथों पर मतदान जारी है। मतदान शुरू होते ही जहां अधिकांश बूथों पर कम संख्या में मतदाता नजर आए, वहीं कुछ बूथों पर सुबह से ही मत डालने की कतार लग गई। जिले के निचलौल ब्लॉक में 326, घुघली में 295, मिठौरा में 287, लक्ष्मीपुर में 286, नौतनवा में 278, परतावल में 276, पनियरा में 272, सदर में 251, बृजमनगंज में 244, फरेंदा में 228, सिसवा में 189 तथा धानी में 96 मतदेय स्थलों पर मतदान शुरू हुआ। वोट डालने के लिए हर उम्र के मतदाता उत्साह के साथ बूथों पर पहुंचे। सुरक्षाकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सजग रहे। बीमारों को भी बूथ पर उनके परिजन पहुंचा कर मतदान कराने में सहयोग किए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि जिले के सभी 3028 बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है।
एक-एक मत सहेजने में जुटे प्रत्याशी व समर्थक
विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी व समर्थक बूथों के बाहर भी एक-एक मत को सहेजने का प्रयास करते देखे गए।
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोट डालने के लिए लोगों की कतार लग रही। वाराणसी के कोइराजपुर प्राइमरी स्कूल के मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगी है।
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। अमरोहा में असगरी पुर प्राथमिक विद्यालय में लोग वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। दिन निकलते ही गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया।
एटा के सकीट ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय अंगदपुर में वोटिंग के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की भीड़ लगी है। मैनपुरी के मरहरी मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की कतार लगीं है।
बागपत जिले में पंचायत चुनाव के लिए सोमवार 503 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने के लिए मतदाता पूरे उत्साह के साथ घरों से निकले। महिलाएं भी बढ़-चढ़कर मतदान में भाग ले रही हैं। जिले 503 मतदान केंद्रों के 1403 बूथों पर सुबह 7:00 बजे से पहले ही मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। महिलाओं में मतदान के लिए अधिक उत्साह देखा गया। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। मतदान केंद्रों पर मतदाता मास्क लगाकर पहुंचे, लेकिन दो गज की दूरी का पालन करते कोई भी मतदान के लिए लगी लाइनों में दिखाई नहीं दिया।
एटा जिले में 12.14 लाख मतदाता 2024 मतदान स्थलों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से एटा को 24 जून और 210 सेक्टर में बांटा गया है। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम करने के दावा किए हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए एटा और मैनपुरी जिले में सोमवार 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मैनपुरी जिले में 12.20 लाख मतदाता 11945 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिले में 2085 मतदान स्थल बनाए गए हैं। मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जोनल और सिटी मजिस्ट्रेट को मतदान की निगरानी के लिए तैनात किया गया है।
चुनाव कराने के लिए 57 कंपनी पीएसी और 10 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल लगाया गया है। इसके अलावा 694 निरीक्षक, 8428 उप निरीक्षक, 16214 मुख्य आरक्षी और 59005 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। होमगार्ड के 66444 जवान, पीआरडी के 2605 जवान और 9712 रिक्रूट आरक्षियों की ड्यूटी भी चुनाव वाले जिलों में लगाई गई है।
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस चरण में प्रदेश के 20 जिलों में मतदान हो रहा जिसके लिए 20929 मतदान केंद्रों पर 52595 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि दूसरे चरण के लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा कड़ी की गई है।
लखनऊ, सुल्तानपुर, गोंडा, मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखीमपुर खीरी, महराजगंज, वाराणसी और आजमगढ़।
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज लखनऊ समेत 20 जिलों में वोटिंग शुरू हो गई है। 20,929 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 57 कंपनी पीएसी और 10 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल लगाया गया है।