फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: सोमवार से नोएडा और गाजियाबाद भी अनलॉक, जारी रहेंगी कुछ पाबंदियां

Sun, 06 Jun 2021 03:22 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

नोएडा और गाजियाबाद में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 600 से कम है। इसलिए इन दोनों जिलों को भी अनलॉक करने का फैसला लिया गया है। सोमवार से दोनों जिले अनलॉक हो जाएंगे।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1100 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के घटते मामलों को देखते हुए धीरे-धीरे प्रदेश को अनलॉक करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मेरठ, सहारनपुर, लखनऊ और गोरखपुर ही ऐसे जिले हैं जहां सक्रिय मामलों की संख्या 600 से अधिक है। इसीलिए फिलहाल इन जिलों में लॉकडाउन जारी रखते हुए अन्य जिलों को अनलॉक कर दिया गया है। 

विज्ञापन


इसके तहत दिल्ली एनसीआर में आने वाले नोएडा और गाजियाबाद में भी अब कोरोना कर्फ्यू हटाने का निर्णय लिया गया है। कर्फ्यू हटने के बाद सोमवार से यहां दुकानें और बाजार एक बार फिर खुल सकेंगे। हालांकि, कंटेनमेंट जोन में यह नियम लागू नहीं होगा।

बता दें कि नोएडा में इसकी घोषणा हो चुकी है। सोमवार सुबह सात बजे से जिला अनलॉक हो जाएगा। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने इससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक कर्फ्यू से छूट रहेगी। लेकिन रात में कर्फ्यू जारी रहेगा। वहीं शनिवार रविवार को साप्ताहिक कर्फ्यू लगा रहेगा।
विज्ञापन


वहीं, गाजियाबाद के एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि शासन की तरफ से गाइडलाइन जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद जिला प्रशासन की तरफ से भी गाइडलाइन जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें