फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपी गर्ल्स बटालियन ने निकाली नारी शक्ति रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डिपार्टमेंट के अंतर्गत एनएसएस सेल व एनसीसी 31 यूपी गर्ल्स बटालियन ने नारी शक्ति रैली का आयोजन किया गया। रैली ब्लॉक 2 से प्रारंभ होकर आनंद स्वरूप ऑडिटोरियम तक निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
विज्ञापन


शारदा स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज़ एंड सोशल साइंसेज़ की डीन प्रोफेसर (डॉ.) अन्विति गुप्ता ने कहा कि नारी सशक्तिकरण केवल सामाजिक पहल नहीं, बल्कि एक सतत प्रक्रिया है। जो समान अवसर, शिक्षा और सम्मान के माध्यम से ही संभव है। जब हम महिलाओं को सशक्त बनाते हैं, तो हम पूरे समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाते हैं। डीन स्टूडेंट वेलफेयर के डीन प्रोफेसर (डॉ.) प्रमोद कुमार ने कहा कि एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है जब महिलाएं हर क्षेत्र में समान रूप से आगे बढ़ें। इस मौके पर डॉ. अजीत कुमार, डॉ. यशोधरा, डॉ. शांति, डॉ. रचना, रीमा, डॉ. सुमन और डॉ. क्रिस्टा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें