उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी को दबोच लिया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने लूटी हुई स्कूटी से घुम रहे बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर दिया।
सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को ओमेक्स गोलचक्कर के समीप स्कूटी सवार एक बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमरोहा के दिलावर हुसैन के रूप में हुई है। वह जैतपुर गांव में किराये पर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस व स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि ओमेक्स गोलचक्कर के समीप पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी आमिक्रोन 3 की तरफ से एक स्कूटी पर युवक आता दिखाई दी। रूकने का इशारा करने पर युवक स्कूटी मोड़कर वापस भागने लगा। तभी स्कूूटी फिसलकर गिर गई।
स्कूटी सवार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी शातिर अपराधी है। छह नवंबर को एडवोकेट कालोनी के सामने से स्कूटी लूटी थी। पुलिस बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।