फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: अंतिम चरण का मतदान जारी, योगी-मोदी की अपील- पहले मतदान फिर जलपान

Mon, 07 Mar 2022 08:35 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 का आज अंतिम चरण है। सभी सम्मानित मतदाता गण राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की विजय के लिए मतदान अवश्य करें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान सोमवार सुबह सात बजे से जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करने की अपील की है।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव-2022 का आज अंतिम चरण है। सभी सम्मानित मतदाता गण राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की विजय के लिए मतदान अवश्य करें। आपका एक वोट माफियावादियों, दंगावादियों और घोर परिवारवादियों से आपके प्रदेश को बचाएगा। अतः पहले मतदान करें फिर जलपान करें।'

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ' उत्तर प्रदेश में आज लोकतंत्र के महायज्ञ की पूर्णाहुति का दिन है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के मतदान में पूरे जोश-खरोश से भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।'

यूपी चुनाव के सातवें चरण के तहत नौ जिलों की 54 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। यहां 613 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें