फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपी बोर्ड परीक्षा के फार्म 27 सितंबर तक भरे जाएंगे

Mon, 22 Sep 2025 02:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब 27 सितंबर तक परीक्षा शुल्क के साथ चालान जमा करना होगा। इसके बाद 30 सितंबर तक वेबसाइट पर विद्यार्थियों के विवरण अपलोड करने होंगे। तारीख आगे बढ़ने से बोर्ड के फॉर्म भरने से वंचित रह गए विद्यार्थियों को राहत मिली है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड से हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होते हैं। इस बार भी बोर्ड में पंजीकरण व परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो गई थी। पांच अगस्त तक निर्धारित शुल्क के साथ फॉर्म भरे गए थे। इसके बाद 16 अगस्त तक परीक्षा शुल्क जमा कराया गया। 20 अगस्त तक वेबसाइट पर विवरण अपलोड किए गए लेकिन इस दौरान कुछ विद्यार्थी अपने फार्म भरने से वंचित रह गए थे। छात्र-छात्राओं की संख्या को देखते हुए परिषद ने एक बार फिर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है।
अब 27 सितंबर तक फीस का चालान जमा किया जाएगा। 30 सितंबर तक वेबसाइट पर डाटा अपलोड करना होगा। एक से चार अक्तूबर तक डाटा का सत्यापन होगा। पांच से आठ अक्तूबर तक संशोधन सही कर डाटा अपलोड करना और 10 अक्तूबर तक डीआईओएस कार्यालय में जमा करना होगा। इसी तरह नौवीं और 11वीं की पंजीकरण तिथि भी बढ़ाई गई है। नाैवीं और 11वीं के विद्यार्थियों का पंजीकरण 27 सितंबर तक होगा। इस दौरान 10 अक्तूबर तक अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि किन्हीं कारणों से फॉर्म भरने से रह गए विद्यार्थी अब परीक्षा अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें