फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपी बोर्ड - 10वीं-12वीं के 384 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
10वीं में संस्कृत और संगीत, 12वीं में कृषि अभियंत्रण, पशुपालन और चित्रकला का हुआ एग्जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी




ग्रेटर नोएडा। शनिवार को हुई यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा में 384 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में हाईस्कूल की संस्कृत की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 296 में से 277 बच्चे ही परीक्षा देने पहुंचे। 19 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, इंटरमीडिएट में कृषि अभियंत्रण और पशुपालन की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 41 में से 39 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
वहीं दूसरी पाली में 10वीं में संगीत की परीक्षा हुई। इसमें 65 में से 62 ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट में चित्रकला की परीक्षा में पंजीकृत 5560 में से 5200 शामिल हुए और 360 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केमेस्ट्री में उलझे 12वीं के बच्चे
शनिवार को सीबीएसई 12वीं के बच्चों की केमेस्ट्री की परीक्षा थी। बच्चों ने बताया कि पेपर थोड़ा कठिन आया था। कई प्रश्नों ने विद्यार्थियों को खूब उलझाया। इस वजह से परीक्षा देकर बाहर आए अधिकतर बच्चे निराश नजर आए। कई ने बताया कि अधिकतर प्रश्न कठिन आए थे, इस चक्कर में कुछ प्रश्न हल करने के लिए टाइम ही नहीं मिला।
-
प्रश्नपत्र थोड़ा कठिन आया था। कुछ प्रश्न हमारे लिए चुनौतीपूर्ण थे। - तराना

रसायन विज्ञान के कुछ सवाल सीधे नहीं पूछे गए थे। कई सवालों ने सोचने के लिए मजबूर किया। - सबा

पेपर में कुछ ऐसे सवाल थे जो चुनौतीपूर्ण थे। लेकिन कुल मिलाकर पेपर अच्छा हुआ। - वंदना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें