- दो पाली में 60 केंद्रों पर संपन्न हुई 10वीं-12वीं की सिंधी, कृषि और भूगोल की परीक्षा
ग्रेटर नोएडा/ नोएडा। यूपी बोर्ड की जारी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में बृहस्पतिवार को हाईस्कूल में सिंधी और इंटरमीडिएट में कृषि और भूगोल की परीक्षा हुई। दो पालियों में 60 केंद्रों पर संपन्न हुई परीक्षा जिलेभर से 52 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सिंधी विषय के लिए चार परीक्षार्थी पंजीकृत थे। चारों ने परीक्षा दी। वहीं, कृषि की परीक्षा में 41 परीक्षार्थियों में से 39 और भूगोल में पंजीकृत 1597 परीक्षार्थियों में से 1547 ने परीक्षा दी।
-
विद्यार्थी बोले- मानचित्र से जुड़े सवालों ने उलझाया
भूगोल की परीक्षा देने वाले अधिकतर विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए। विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर अच्छा हुआ। प्रश्न पढ़े हुए आये थे। अब अच्छे नंबर आने की उम्मीद है।
कोट-फोटो
पूरा पेपर सिलेबस से था। मानचित्र से जुड़े प्रश्न थोड़े कठिन थे, लेकिन हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
- रिंकी यादव
कोट-फोटो
प्रश्नपत्र संतुलित था। आंतरिक विकल्प मिलने से काफी राहत मिली। मानव भूगोल और भारतीय संसाधनों से जुड़े प्रश्न अच्छे थे। - करिश्मा