फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार केंद्रों पर 1828 छात्र-छात्राओं ने दी डीएलएड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। डीएलएड की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। पहले दिन चार केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा में 1828 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। 163 ने परीक्षा छोड़ दी। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हुई। डायट का सचल दल परीक्षा की निगरानी करता रहा।
विज्ञापन

डीएलएड परीक्षा में पहले दिन शहर के जीजीआईसी, अचलगंज जीजीआईसी, नवाबगंज जीजीआईसी और श्यामलाल इंटर कॉलेज में दो पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली में छात्रों सुबह 10 से 12 बजे तक प्रथम सेमेस्टर के छात्रों की बाल विकास और दूसरी पाली में दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक शिक्षण अधिगम के सिद्धांत विषय की परीक्षा हुई।
शहर के पीएमश्री जीजीआईसी में प्रथम पाली में साल 2024 बैच में पंजीकृत 291 छात्रों में 277 ने परीक्षा दी, 17 ने परीक्षा छोड़ दी। 2023 बैच के पंजीकृत 80 छात्रों में 72 उपस्थित रहे, आठ छात्र अनुपस्थित रहे। 2022 बैच के पंजीकृत 17 छात्रों में 12 उपस्थित और पांच अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में साल 2024 बैच के पंजीकृत 291 छात्रों में 277 उपस्थित 14 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

2023 बैच में पंजीकृत 26 छात्रों में 18 उपस्थित, आठ ने परीक्षा छोड़ दी। 2022 बैच में पंजीकृत चार छात्रों में दो उपस्थित, दो अनुपस्थित रहे। जीजीआईसी अचलगंज में पहली पाली में पंजीकृत 179 छात्रों में 157 ने परीक्षा दी, 22 ने छोड़ दी, दूसरी पाली में 144 के सापेक्ष 128 छात्र परीक्षा में शामिल रहे, 16 अनुपस्थित रहे। जीजीआईसी नवाबगंज में साल 2025 बैच के पंजीकृत 268 छात्रों में 256 उपस्थित और 12 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 2023 बैच के पंजीकृत 77 छात्रों में 67 उपस्थित और 10 अनुपस्थित रहे।
श्यामालाल इंटर कॉलेज नवाबगंज में 2023 बैच के पंजीकृत 75 छात्रों में 63 उपस्थित रहे, 12 ने परीक्षा छोड़ी। साल 2024 बैच के पंजीकृत 254 छात्रों में 241 ने परीक्षा दी, 13 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 2024 बैच के पंजीकृत 254 छात्रों में 241 उपस्थित, 13 ने परीक्षा छोड़ी वहीं 2023 बैच के पंजीकृत 28 छात्रों में 17 उपस्थित और 11 अनपुस्थित रहे। डायट प्राचार्या विभा मिश्र ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें