फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नकब लगाकर चोरों ने पार किया लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। मलयपुर गांव में चोरों ने रविवार रात घर के पीछे की दीवार में नकब लगाकर अंदर पहुंचे और लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ित के अनुसार 1.30 लाख रुपये और 13 लाख के जेवर चोरी हुए हैं। पुलिस ने जांच की और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव मलयपुर निवासी आशीष सिंह बड़े काश्तकार हैं। उन्होंने थाने में तहरीर देकर बताया कि 26 अक्तूबर की रात वह घर के अंदर परिवार सहित सो रहे थे। रात करीब एक बजे खटपट सुन बच्चों की नींद खुल गई। शोरगुल चोर भी छत से कूदकर भाग निकले।
देखा तो पीछे की दीवार से नकब लगाकर चोर घर के अंदर दाखिल हुए थे। कमरे में रखी लोहे की अलमारी, बक्सा, सूटकेस से चोरों ने 1.30 लाख रुपये और करीब 13 लाख कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें