फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समितियों में प्रति बीघा एक बोरी दी डीएपी

विज्ञापन
फोटो-17- बेहटा समिति पर खाद लेने पहुंचे किसान। स्रोत: किसान
विज्ञापन
असोहा। ब्लाॅक की बेहटा, गोसाईंखेड़ा, भादिन, पहासा, समाधा,चौपई और पहाड़पुर आदि समितियों में डीएपी पहुंची। जानकारी होने पर किसान खाद लेने पहुंच गए। समिति का सदस्य न होने और बंटाई की खेती करने वालों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बेहटा समिति में आलू, सरसों, चना और गेहूं आदि बुआई के लिए किसान सोमवार को खाद लेने पहुंचे। किसानों को प्रति बीघा एक बोरी के हिसाब से खाद दी गई। इस दौरान पहले खाद लेने के लिए किसानों में धक्कामुक्की भी हो गई। समिति के सदस्य न होने और बंटाई पर खेती करने वाले किसानों को बैरंग वापस होना पड़ा।
समिति के सदस्य बुजुर्ग किसानों का अंगूठा ई-पाश मशीन में न आने से खाद के लिए वंचित होना पड़ा। एडीओ कोऑपरेटिव लल्लूराम ने बताया कि खाद की कमी नहीं है। समितियों में लगातार डीएपी भेजी जा रही है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसानों को जितनी जरूरत हो, वह उतनी ही खाद लें। स्टॉक न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें