फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूनिटेक के 49 परियोजनाओं के टेंडर मंजूर, सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनिटेक के 49 परियोजनाओं के टेंडर मंजूर, सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद शुरू होगा काम
विज्ञापन

- अधूरे निर्माण पूरे करने की होगी कवायद, नोएडा व ग्रेटर नोएडा में छह हजार खरीदारों को होगा फायदा



माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। यूनिटेक की 49 परियोजनाओं के टेंडर मंजूर हो गए हैं। यह परियोजनाएं नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलावा देश के अलग-अलग शहरों में हैं। अब सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद इन परियोजनाओं का काम शुरू सकेगा। निर्माण कार्य पूरा होने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा के छह हजार फ्लैट खरीदारों को फायदा होगा।

दरअसल, यूनिटेक मामले में 35 परियोजनाओं के टेंडर फरवरी में निकाले गए थे। इनमें से 18 परियोजनाओं में किसी ने भी टेंडर नहीं डाला। वहीं दो परियोजनाओं के लिए केवल एक एजेंसी ने टेंडर डाला था। नियम के मुताबिक कम से कम तीन एजेंसियों का टेंडर डालना जरूरी है। लिहाजा दो अन्य टेंडर भी निरस्त हो गए। इस तरह से कुल 20 टेंडर निरस्त किए गए। बाकी बचे हुए 15 टेंडरों के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कमेटी और इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने तकनीकी और वित्तीय बिड को मंजूरी देते हुए काम देने का प्रस्ताव रखा। इसे मंजूरी के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित समिति के प्रमुख व रिटायर्ड जज एएम सप्रे को भेजा गया। उन्होंने रिपोर्ट का अध्ययन कर टेंडर को सुप्रीम कोर्ट के पास अनुमति के लिए भेज दिया। यही नहीं बाद में निकाले गए दूसरे चरण के 34 टेंडर भी फाइनल हो गए हैं। इसे भी सुप्रीम कोर्ट के पास भेजा गया है।
विज्ञापन




इन परियोजनाओं में काम होंगे शुरू

इन परियोजनाओं में सेक्टर-117 के यूनिहोम्स फेज-1, 2 और गार्डन फेज-3 के बाहरी ड्रेनेज और एसटीपी का निर्माण कार्य किया जाना है। वहीं सेक्टर-96-97-98 के अंबर, विलोज और बरगंडी सहित सेक्टर-113 की परियोजनाओं के सिविल स्ट्रक्चर और फिनिशिंग का काम पूरा किया जाना है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा वर्व और हैबिटेट कॉर्नर के आंतरिक कार्यों के अलावा दूसरे अधूरे कार्य भी शामिल हैं। पहले चरण में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के अलावा गुरुग्राम और भुवनेश्वर की परियोजनाएं शामिल हैं।



एक नवंबर से किस्तों का भुगतान करने के निर्देश

जिन 49 परियोजनाओं का काम शुरू होने की उम्मीद बंधी है। उनके फ्लैट खरीदारों को बकाया चुकाने का निर्देश सुप्रीम कोर्ट की गठित कमेटी ने दिया है। उनको आगामी एक नवंबर से किस्तों का भुगतान करने को कहा गया है। किस्तों का भुगतान करने के लिए कमेटी ने पहले ही शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन




तीसरे चरण की परियोजनाओं के लिए निकलेगा टेंडर

नोएडा-ग्रेटर नोएडा सहित अन्य शहरों की परियोजनाओं के तीसरे चरण का काम शुरू कराने के लिए जल्द टेंडर निकलेगा। टेंडर की तकनीकी बिड खुलने के बाद प्रक्रिया के तहत सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद काम दिया जाएगा।





यूनिटेक के प्रोजेक्टों का आंकड़ा
- सेक्टर-96, 97 और 98 में कुल 962 बुकिंग है।

- सेक्टर-113 यूनिहोम-3 में 1622 बुकिंग हुई है।

- सेक्टर-117 के यूनिहोम-1, 2, रेजिडेंसी और यूनिवल्र्ड गार्डन में 3327 फ्लैट खरीदारों ने बुकिंग कराई है।

- करीब 500 से 1000 फ्लैटों की बुकिंग नहीं हुई है।

- यूनिटेक के ग्रेटर नोएडा में भी दो प्रोजेक्ट हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें