फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूनिटेक गोल्फ कोर्स पर 10 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सड़क किनारे खुले में कूड़ा फेंकने पर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर-96 यूनिटेक गोल्फ एंड कंट्री क्लब पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कूड़ा हटाने के लिए एक दिन का समय दिया है। कार्रवाई प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण कर की। शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग जीएम एसपी सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक गौरव बसंल, इंदुप्रकाश सिंह ने सेक्टर-96 स्थित यूनिटेक गोल्फ एंड कंट्री क्लब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि यह क्लब सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नियमों का पालन नहीं कर रहा है। पुराने कूड़े को सड़क किनारे फेंका जा रहा है। इसके साथ ही पिछले कई महीने का कूड़ा पीछे इकट्ठा कर लगाए जाने की बात भी सामने आई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें