फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड शो में बोले मंत्री पीयूष गोयल: यूपी में बदली कारोबारी तस्वीर, 2017 के बाद निवेश का माहौल बेहतर हुआ

Sun, 27 Sep 2026 01:10 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की गति बढ़ी है और लोगों के जीवन में बदलाव आया है। आज प्रदेश में सभी को बिजली उपलब्ध हो रही है। एक्सप्रेसवे का नेटवर्क विकसित हुआ है और डिफेंस कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं से औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है।
विज्ञापन
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में रविवार को आयोजित विशेष व्यावसायिक सत्र में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश में पिछले वर्षों में हुए बदलावों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उद्यमी उत्तर प्रदेश आने से डरते थे। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था में सुधार हुआ और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा। इससे प्रदेश में कारोबार और निवेश का माहौल बदला है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की गति बढ़ी है और लोगों के जीवन में बदलाव आया है। आज प्रदेश में सभी को बिजली उपलब्ध हो रही है। एक्सप्रेसवे का नेटवर्क विकसित हुआ है और डिफेंस कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं से औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि बेहतर बुनियादी ढांचे से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली है।

पीयूष गोयल ने प्रदेश के राजस्व आंकड़ों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016-17 की तुलना में भूमि हस्तांतरण से मिलने वाले राजस्व में वृद्धि हुई है। यह इस बात का संकेत है कि सरकारी खाते में राजस्व अधिक पारदर्शी तरीके से पहुंच रहा है। उन्होंने  सरकार के खाते में पैसा ईमानदारी से आ रहा है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब देश के औद्योगिक और कारोबारी नक्शे पर महत्वपूर्ण स्थान बना रहा है। प्रदेश में एक्सप्रेसवे, डिफेंस कॉरिडोर समेत कई बड़े बुनियादी ढांचे की परियोजनाएं विकसित हुई हैं। इनसे उद्योगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने के साथ नए निवेश के अवसर भी बढ़े हैं। उत्तर प्रदेश का हुनर पूरे प्रदेश में डंका बज रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें