ग्रेटर नोएडा (संवाद)। तिलपता गोल चक्कर के पास 130 मीटर सड़क के करीब 20 मीटर हिस्से का निर्माण अब भी अधूरा है। भारतीय किसान यूनियन मंच ने इस हिस्से को बनाने की ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मांग की है। यूनियन के राष्ट्रीय सचिव मनेंदर भाटी ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली 130 मीटर सड़क का बीस मीटर का हिस्सा तिलपता गोल चक्कर के पास जर्जर है। इस जगह पर सड़क में गड्ढे हो गए हैं। तिलपता गोल चक्कर से दादरी की और जाने वाले वाहनों को इस स्थान से ही यूटर्न लेना होता है। इसके निर्माण को लेकर जिला प्रशासन और प्राधिकरण से मांग की है।