ग्रेटर नोएडा (संवाद)। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन की कार्यकारिणी चुनाव में एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए अध्यक्ष के लिए संजीव शर्मा और विशाल गोयल ने नामांकन दाखिल किया है। इस पद के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। वहीं, अभिषेक जैन महासचिव और अंकित गोयल निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद के लिए सभी सदस्य 27 मार्च को मतदान करेंगे। चुनाव समिति में अध्यक्ष मनोज सिंघल समेत गुरदीप सिंह तूली, अनिल शुक्ला, विवेक चौहान और सूर्यकांत तोमर शामिल हैं।