फोटो
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के छात्रों ने महर्षि आयुर्वेद प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण कर आयुर्वेदिक निर्माण की प्रक्रिया समझी। विश्वविद्यालय के कॉर्पोरेट रिलेशन सेल के निदेशक डॉ. विनय लिटोरिया ने बताया कि इस तरह के भ्रमण का उद्देश्य छात्रों के सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव में बदलना है, ताकि वे उद्योग की वर्तमान मांगों के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें। ब्यूरो