फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वॉलीबॉल में स्कूल की तीन टीमों ने जीता सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सूरजपुर स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन संभागीय वॉलीबॉल खेलकूद प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय की टीमों ने तीन वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता में आगरा संभाग की केंद्रीय विद्यालयों की 17 टीमों ने हिस्सा लिया था।बालिका वर्ग में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय सूरजपुर की टीम ने अंडर-14 और अंडर-17 में स्वर्ण पदक जीता। वहीं बालक वर्ग में भी इसी स्कूल की टीम ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। हालांकि अंडर-14 बालक वर्ग में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय आयुध उपस्कर निर्माणी हजरतपुर की टीम पहले स्थान पर रही। प्राचार्य प्रियंका त्यागी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें