फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जाम से मिलेगी राहत: गौड़ अंडरपास का कल से ट्रायल, सीएम योगी कर सकते हैं लोकार्पण

Wed, 04 Nov 2026 01:43 PM IST
अनुज कुमार अतुल भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति चौक/गौड़ अंडरपास ट्रायल के लिए कल से खुलेगा, मुख्यमंत्री 12 को लोकार्पण कर सकते हैं।
विज्ञापन
गौड़ अंडरपास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति चौक पर बना अंडरपास कल सुबह से ट्रायल के लिए खुल जाएगा। ऐसे में वाहनों की आवाजाही हनुमान मंदिर रोटरी से तिगरी, गाजियाबाद की तरफ शुरू हो जाएगी। 12 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका औपचारिक लोकार्पण करेंगे जिसके बाद अंडरपास पूरी तरह खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन




एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि अभी ट्रायल के लिए छह लेन के गौड़ अंडरपास को खोला जा रहा है। इससे अगर कोई कमी अंडरपास में रह गई होगी तो उसे समय रहते दूर कर लिया जाएगा। दीपावली से पहले ही यह अंडरपास शुरू किया जाना था। ऐसे में इससे अभी वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी जा रही है। इससे करीब पांच लाख लोगों को सीधे तौर पर फायदा होगा। टेकजोन-4, एफएनजी, सेक्टर-1, सेक्टर-2, सूरजपुर-कासना रोड से आने वाले वाहन सीधे गाजियाबाद, तिगरी, गौड़ सिटी की तरफ बिना जाम में फंसे गुजर सकेंगे। 
विज्ञापन


सीईओ रवि कुुमार एनजी का कहना है कि अंडरपास से चार मूर्ति चौराहा पर जाम में फंसने की बड़ी समस्या खत्म हो जाएगी। करीब 100 करोड़ रुपये खर्च कर यह अंडरपास ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बनाया है। बारिश से बचाव के लिए जरूरी शेड भी यहां लगाए गए हैं। इससे जलभराव की भी समस्या नहीं होगी। रात के समय अंडरपास में अंधेरा नहीं हो, इसके लिए पर्याप्त रौशनी का इंतजाम भी रहेगा। अंडरपास से गुजरना सुखद हो, इसके लिए पर्यावरण, विकास को समर्पित पेंटिंग भी अंदर कराई गई है। अंडरपास के ऊपर भी चार मूर्ति चौक का आकार छोटा कराया गया है जिससे अतिरिक्त जगह 130 मीटर रोड से गुजरने वाले वाहनों को मिल सकेगी। इससे जाम से निजात यहां भी मिलेगी।
विज्ञापन


92 करोड़ रुपये खर्च कर हो रहा निर्माण
2024 की शुरुआत में अंडरपास का निर्माण शुरू हुआ। शुरुआत में की करीब 60 करोड़ रुपये लागत इसकी बताई गई थी जोकि टेंडर प्रक्रिया के समय संशोधित होकर82 करोड़ रुपये हो गई। बिजली लाइन और अन्य यूटिलिटी शिफ्ट करने की लागत सहित इस अंडरपास पर करीब 92 करोड़ रुपये हो गई। इस काम को 18 महीने में पूरा कर लिया जाना था। ऐसे में 2026 की शुरुआत में इस अंडरपास को शुरु हो जाना चाहिए था। काम में देरी को देखते हुए बाद में तीन बार इसकी तारीख बढ़ी। अब यह अंडरपास उपयोग में आ सकेगा। सात करोड़ रुपये की कीमत से शेड का काम अंतिम समय में जुड़ने से लागत करीब 100 करोड़ रुपये हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें