फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से बर्बाद हो रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-105 के सी-29 के नजदीक भूमिगत पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसकी वजह से भारी मात्रा में पीने योग्य पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने बताया कि यह समस्या निरंतर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि भूमिगत पाइपलाइन को ठीक करने के लिए बार-बार बड़ा गड्ढा खोदा जाता है और उस क्षेत्र में सड़क बनाई जाती है। इससे राजस्व का नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि इस जलभराव और खुदाई की वजह से नई सड़कें भी खराब हो चुकी हैं, जिसकी वजह से राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का स्थाई समाधान बेहद जरूरी है, ताकि बार-बार समस्या उत्पन्न न हो। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें