फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा की तीन फुटबॉल खिलाड़ियों ने बनाई जगह, मेरठ मंडल टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्य स्तरीय जूनियर बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप में दिखाएंगी दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही तीन बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, होशियारपुर की छात्राओं छवि मिश्रा, खुशबू और दीपमाला का चयन उत्तर प्रदेश जूनियर बालिका राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए मेरठ मंडल टीम में हुआ है। प्रतियोगिता 10 से 18 अगस्त तक अमेठी के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित होगी।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों में छवि मिश्रा (होशियारपुर), खुशबू (सेक्टर-34) और दीपमाला (गढ़ी चौखंडी, सेक्टर-121) शामिल हैं। छवि और खुशबू मेरठ मंडल की अंतिम टीम का हिस्सा बनी हैं, जबकि दीपमाला को स्टैंडबाय खिलाड़ी रखा गया है। तीनों खिलाड़ी पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अनादी बरुआ के मार्गदर्शन में नोएडा स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही हैं। 5 अगस्त को ग्रेटर नोएडा में आयोजित चयन परीक्षण में करीब 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली सात खिलाड़ियों को मेरठ मंडल ट्रायल के लिए चुना गया, जिसके बाद अंतिम टीम में नोएडा की खिलाड़ियों ने जगह बनाई। नोएडा स्टेडियम में अशोका फुटबॉल क्लब ट्रस्ट की ओर से पिछले तीन महीनों से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 16 बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस पहल में अखंड ज्योति फाउंडेशन और नवरत्न फाउंडेशन का भी सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें